
गोपेश्वर। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर नर नारायण कॉलोनी में मकान मालिक द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर मचा बवाल मारपीट तक जा पहुंचा। लहूलुहान हुए किरायेदार और मकान मालिक को पुलिस हस्तक्षेप के बीच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह मकान मालिक रामलाल सजवाण भवन रिपेयरिंग के लिए जब दुकान पहुंचे, तो किरायेदार सुभाष बागोरिया ने दुकान खाली करने से इंकार कर दिया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि मामले को शांत किया गया है। अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
