पंजाब की तर्ज पर मानदेय दे सरकार

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक करके पंजाब की तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग प्रदेश सरकार से की है। पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा समय में मिल रहा मानदेय एक दिहाड़ीदार से भी बहुत कम है। बैठक आंगनबाड़ी संघ की इकाई अध्यक्ष अवतार कौर की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों की पदोन्नति की शर्त को हटाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को नियमित करने, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ शहर की हिंदू धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया। बैठक में इंटक प्रदेशाध्यक्ष एवं भवन एवं कामगार वर्क बोर्ड के चेयरमैन बावा हरदीप सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस मौके पर महिला इंटक की प्रदेशाध्यक्ष वीना शर्मा, इंटक प्रदेश सचिव बीआर राणा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम ठाकुर, यूथ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नत्थू राम, चनण सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा ठाकुर, बग्गा देवी, कमला देवी, सुनीता शर्मा, ओमलता, अंजुबाला, विद्या देवी, मीता रानी, सोमावती, गुरविंदर कौर, प्रवीण, सुरेंद्रा ठाकुर, शीला देवी, उपमा शर्मा, सुमन, भोली, सुनीता देवी, अंजलि शर्मा आदि मौजूद रहीं।

Related posts