सलोनी बख्शी, गुनका और संचिता अव्वल

पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा का 12वीं कक्षा परिणाम शानदार रहा है। टॉप फाइव में छात्राओं का दबदबा रहा। इस बार स्कूल में सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। स्कूल की छात्रा सलोनी बख्शी ने 95.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गुनिका ने 94.6 फीसदी अंक दूसरा व संचिता सिंगला ने 96.6 अंक लेकर तृतीय स्थान अर्जित किया है।
गुरु नानक मिशन स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने कहा कि टॉप फाइव स्थानों पर लड़कियों का दबदबा रहा है। इसमें कुल 7 में से 6 छात्राएं शामिल हैं। सलोनी ने प्रथम, गुनिका ने दूसरा व संचिता सिंगला ने तृतीय व अक्षिका वर्मा ने 93.6 अंक लेकर चौथा प्राप्त किया है। तीन विद्यार्थियों अनुराधा चौधरी, राखी शर्मा व अखिलेश सोनी ने 92.6 अंक लेकर संयुक्त रूप से पांचवां स्थान प्राप्त किया। मेधावी विद्यार्थियों ने विषयानुसार भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल में 18 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक, 59 बच्चों ने 80 फीसदी से अधिक अंक, 85 बच्चों ने 75 फीसदी से अधिक तथा 160 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
गणित, केमेस्ट्री, शारीरिक शिक्षा व संगीत गायन में 98 अधिकतम अंक, कंप्यूटर साइंस में 97, बायोलॉजी में 96, फिजिक्स, बिजनेस स्टडीज, इकोनोमिक्स व अंग्रेजी विषय में 95-95 अधिकतम अंक, हिंदी में 93 व एकाउंट्स में 90 अधिकतम अंक विद्यार्थियों ने प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य बीएस सैनी ने बताया कि मिशन स्कूल की शानदार सफलता पर छात्र, अभिभावकों व स्टाफ बधाई के पात्र हैं।

Related posts