
मुंबई: आज के दौर में जहां छोटा पर्दा कहीं बड़ा बन गया है वही बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान को अब भी इससे परहेज है।
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, किंग खान शाहरुख, दबंग स्टार सलमान और मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान जहां छोटे पर्दे को मनोरंजन का सशक्त माध्यम मानते हुये यहां काम कर रहे है वही छोटे नवाब छोटे पर्दे से अब भी दूरी बनाकर रखना चाहते है। सैफ अली ने कहा, वह टीवी पर अभिनय करना नही जानते है।
सैफ ने कहा, टीवी पर कनटेंट की कमी है और यह गृहणियों के लिए बेहतर है। उन्होंने कहा युवाओ के लिए भी टीवी पर कुछ होना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा वह एक दर्शक के तौर पर टीवी जरूर देखते है और इसे इडियट बॉक्स कहना पसंद नही करते उन्होंने कहा मौका मिलने पर वह अमेरिकी और ब्रिट्रिश शो कभी-कभी देखना पसंद करते है।
उल्लेखनीय है कि सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने अभी हाल ही में एक संगीत पर आधारित रियालिटी शो धूम मचा दे में जज जबकि बहन सोहा अली खान ने खेलो जीतो जियो में होस्ट की भूमिका निभाई है।
