झाड़माजरी उद्योग के कामगार की मौत

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के झाड़माजरी के एक उद्योग में कार्यरत कामगार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी निवासी उज्ज्वल देवनाथ (55) पिछले दो दिनों से बीमार चल रहा था। उसके साथ किराए के कमरे में रह रहे उसके भानजे सुभद्र देवनाथ ने उसे दवाई दिलाई। रविवार देर रात्रि उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसका भानजा उसे उपचार के लिए झाड़माजरी स्थित निजी चिकित्सालय ले जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। चिकित्सालय में तैनात चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
एसपी अरूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद उसे नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चला पाएगा। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक की मौत बीमारी के चलते हुई है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts