युवती के यौन शोषण के आरोपी पुलिस हिरासत में

शिलाई (सिरमौर)। पिछले दिनों हुए युवती से यौन शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से रात्रि के समय दबोचा है। इसके लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी थी जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टिटियाणा गांव की युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को लगभग 6 दिनों के भीतर दबोचा है।
पूर्व में गांव दुबोड़ निवासी सुरजीत सिंह के खिलाफ टिटियाणा की एक युवती ने यौन शोषण का मामला शिलाई थाना में दर्ज कराया था। मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया था। बाद में युवती गर्भवती हो गई जिसकी पुष्टि शिलाई अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट ने की थी।
उधर आरोपी सुरजीत को धर दबोचे जाने की पुष्टि करते हुए शिलाई थाना प्रभारी बालक राम चौधरी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जाल बिछा कर आरोपी को गांव दुबोड़ से हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर मांगा जाएगा।

Related posts