
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की सधोट पंचायत के आधा दर्जन गांवों धनराशि, बाहक, मोरतन, जोल, कटेड़ा, सधोट और आचार्य बस्ती के एक दर्जन ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर एसडीएम सरकाघाट रोहित राठौर और आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या को जल्द हल करने की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में पंचायत उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, वार्ड पंच भाग सिंह, पूर्व उप प्रधान धर्म सिंह, रणजीत सिंह, प्रकाश चंद, भाग सिंह, चेतराम, कुलदीप सिंह एवं राम चंद आदि शामिल थे। उक्त ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पानी लाने के लिए मीलों चलना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग को चेताया भी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नही निकाला गया तो वे सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे।
