100 युवाओं को नौकरी देगी कंपनी

ऊना। जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 31 मई को लगभग सौ युवाओं को रोजगार हासिल करने का मौका मिलेगा। इनमें से 50 पदों पर आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रखा जाएगा। लगभग 50 मैट्र्रिक पास युवाओं को भी नौकरी दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि टाहलीवाल के गुरपलाह स्थित इंडिया फाइल्स मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में लगभग सौ रिक्तपदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 31 मई को जिला रोजगार कार्यालय में युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आपरेटरों के लगभग 50 पदों पर फीटर और मशीनिस्ट ट्रेडों में आईटीआई प्रशिक्षितों सहित इंजीनियरिंग के डिप्लोमा धारक युवाओं को मौका दिया जाएगा।
सहायकों के 50 पद भरने के लिए दसवीं पास युवाओं को भी मौका दिया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे आरंभ कर दिए जाएंगे। मशीन आपरेटरों को 5500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। सहायकों को 4500 रुपये मानदेय मिलेगा। 35 वर्ष से कम आयु वर्ग के योग्य तथा इच्छुक पुरुष आवेदक अपनी योग्यता, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड के मूल प्रमाण पत्र, बायोडाटा की फोटोकॉपी सहित 31 मई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Related posts