बारहवीं में डीपीएस के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

रामपुर बुशहर। सीबीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी (डीपीएस) के बच्चों का शानदार प्रदर्शन रहा। परीक्षा में यहां के 26 विद्यार्थियों ने अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक लेकर स्कूल का मान बढ़ाया। डीपीएस में विज्ञान संकाय (नान मेडिकल) में वैभव चौहान ने 94.6 अंक लेकर दूसरा और अंशिका ठाकुर तथा यश कौशल ने 94.4 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, आशिमा जिंदल ने 91.6, विनसन शर्मा ने 90.8 और आकृति आचार्य ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह विज्ञान संकाय (मेडिकल) में प्रज्ञा चंद्रवंशी ने 94.2 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीतिका छाबरा ने 92.2 अंक लेकर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया। डीपीएस स्कूल की प्रधानाचार्य तनु बंसल ने बताया कि यहां के 108 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 26 बच्चों ने अस्सी प्रतिशत से अधिक और 37 बच्चों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर जहां विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा है, वहीं उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी है।

Related posts