
रिकांगपिओ (किन्नौर)। यूनीक स्टार एसोसिएशन नेसंग की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में रेड इलेवन स्पीलो ने जीत दर्ज की। जबकि, नेसंग की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 33333 रुपये ट्राफी, जबकि उपविजेता को 11111 रुपये नकद और ट्राफी भेंट की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य एवं जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य राम सिंह नेगी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे।
इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज खेलाें का बहुत महत्व है। खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किन्नौर के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, मगर उन्हें रास्ते दिखाने की जरूरत है। इस अवसर पर उनके साथ जनजातीय सलाहकार परिषद सदस्य एवं पूर्व पूह पंचायत समिति अध्यक्ष नरेश नेगी, प्रवक्ता जिला कांग्रेस डा. सूर्या बोरस, निदेशक किन फेड वीरेंद्र नेगी, पूह खंड कांग्रेस महासचिव जसवंत उर्फ जस्सू नेगी, प्रवक्ता पूह खंड तेजस्वी नेगी, शेरू ठाकुर, केदार नेगी, प्रधान नेसंग अनीता नेगी, उपप्रधान रघुनाथ नेगी, क्लब प्रधान मदन नेगी भी उपस्थित थे।
