जयराम को टिकट मिलने पर भाजपाई गदगद

रामपुर बुशहर। मंडी उपचुनाव में विधायक जयराम ठाकुर को टिकट मिलने पर रामपुर के भाजपाई गदगद हैं। भाजपा मंडल रामपुर ने हाईकमान के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात एक करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट ने कहा कि जल्द कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर चुनाव प्रचार के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां, कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट समेत पीएस द्रैक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सिंह नेगी, महामंत्री ईश्वर मेहता, संतोष नेगी, उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, मीना राम, ऊषा मेहता, अनिल चौहान, मोहन लाल, युवा मोरचा अध्यक्ष हरि सिंह चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा कुमारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संतोष छट्टू, मंडल मीडिया प्रभारी हरिंद्र शर्मा, सुधांशु कपूर, केवल राम बुशैहरी, पंचायत प्रधान दमयंती शर्मा, सतेंद्र सिंह, पदम बुशैहरी, टिकम सेनी, प्यासू मल, उपप्रधान केसी चौहान, काहनचंद, राजा राम देष्टा, कपिल देव, ऊषा चौहान, हेमंत शैली, तिलक गोस्वामी, राजकुमार, विनय शर्मा, पवन बंसल, शांति देवी, राजेश्वरी शुक्ला, कला देवी, अनु पौंड, चंद्रा भलूनी, राजन मित्तल, किशोरी परमार और मोहन नेगी ने हाईकमान के निर्णय की सराहना की है।

Related posts