गुरिल्लों ने की समायोजन की मांग

गोपेश्वर। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने 15 जून तक प्रशिक्षितों का समायोजन नहीं किए जाने पर 20 जून से सांसदों के आवास पर अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी दी है।
सीएम को भेजे ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष अरुण थपलियाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री ने गुरिल्ला प्रशिक्षितों को समायोजन किए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उस पर कार्रवाई नहीं हो पाई है। कहा कि प्रदेश की सरकारों ने अभी तक गुरिल्लाओं की उपेक्षा की है। कहना है कि 15 जून तक शासन स्तर पर अगर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो संगठन 20 जून से पांचों सांसदों के घर के सम्मुख धरना-प्रदर्शन और अनशन शुरू करेगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बसंती देवी, हरि कृष्ण गोस्वामी, आनंद सिंह रावत, मंजू थापा, प्रयाग दत्त जोशी, सुमित्रा देवी, कुसुम थापा आदि शामिल थे।

Related posts