
चंपावत/टनकपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का शनिवार को टनकपुर और चंपावत पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की विफलता की जानकारी आम जनता को दें।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलनों का आगाज 27 मई से हो जाएगा। उस दिन भाजपा कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में गिरफ्तारी देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली ने और संचालन महामंत्री गोविंद सामंत ने किया। स्वागत कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एलएम पांडेय, हरीश पांडेय, जगदीश जोशी, मोहन अधिकारी, हिमेश कलखुड़िया, एनडी गड़कोटी, मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, अंबादत्त फुलारा, रमेश पंत, चंद्रशेखर बगौली, कपिल खर्कवाल, राजू नरियाल, हेम जोशी, ललित कुंवर, त्रिलोक मौनी, आन सिंह, गिरीश जोशी आदि थे।
टनकपुर में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर आंदोलन को सफल बनाने को जीजान से जुटने का आह्वान किया। पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने कहा कि 27 से 2 जून तक चलने वाला आंदोलन 2014 में कांग्रेस के ताबूत की अंतिम होगा। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार से देश की अर्थ व्यवस्था हिल चुकी है। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, जिला महामंत्री दीपक पाठक, हेमा जोशी, मंडल महामंत्री कमल पंत, विनोद वर्मा, हिमांशु, भीम रजवार, हरीश राजा आदि मौजूद थे।
