
जमटा (सिरमौर)। यशवंत विहार स्थित झमीरिया इलाके में शुक्रवार को दो बसों में आमने -सामने की भिडंत हो गई। हादसे में दोनों बसों को नुकसान हुआ है । हालांकि हादसे में को हताहत नहीं हुआ है। शिमला रोड स्थित झमीरिया क्षेत्र में हुई इस घटना मेें एक बस दोसड़का नाहन और दूसरी बस रामाधौण से नाहन की ओर आ रही थी। अचानक दोनों निजी बसों की सीधी टक्कर हो गई।
हालांकि कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बसों में सवार यात्रियों में यशपाल चौहान, कम्मो देवी, बुलबुल, चेतना, राम सिंह, घनश्याम, लीला देवी, आशा देवी, शिवम और कृतिका ने बताया कि बड़ा हादसा होते-होते टला है। झमीरिया में लिंक रोड़ रामाधौण से आ रही बस दोसड़का से नाहन की ओर जा रही बस से टकरा गई। यात्रियों का कहना है कि सड़क निर्माण से उड़ रही धूल के कारण यह घटना हुई है।
घटना के वक्त चारों ओर धूल ही धूल उड़ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाद में दोनों चालकों ने आपस में सुलह कर बात को आगे बढ़ने से रोक दिया।
