
नाहन (सिरमौर)। गर्म लू के थपेड़ों से शनिवार को पूरा नाहन शहर परेशान रहा। सुबह साढ़े दस बजे के करीब गुल हुई बिजली ने मानो कोढ़ में खाज का काम कर दिया। बिजली विभाग की मानें तो आवश्यक तकनीकी मरम्मत के चलते विभाग के फीडर संख्या-1 में कुछ लाइनों का दुरुस्त किया जाना अनिवार्य था। इसके चलते डेढ़ से दो घंटों तक बिजली आपूर्ति फीडर के तहत आने वाले इलाकों में बिजली बंद करनी पड़ी।
उधर, अवकाश के चलते शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सरकारी कार्यालयों में बिजली के अचानक गुल होने सेे इसका कोई असर नहीं दिखा। बावजूद अपने घरों में छुट्टी का आनंद ले रहे सैकड़ों लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते शनिवार को नाहन शहर में देर शाम तक चढ़े पारे का असर देखा गया। इलाके में पिछले छह दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। वार्ड नंबर एक निवासी देवेंद्र सिंह, नया बाजार निवासी मोहन लाल, वार्ड नंबर दो की रेखा कुमारी, कालीस्थान निवासी रमेश चंद और वार्ड पांच निवासी दुर्गा राम ने बताया कि बिजली न होने के कारण बहुत परेशानी हुई।
नया बाजार, शिमला रोड, माल रोड, बीडीओ कालोनी मार्ग, अमरपुर मोहल्ला, यशवंत विहार तथा आईटीआई कालोनी जैसे कई क्षेत्रों में बाधित बिजली का असर देखा गया। बिजली आपूर्ति लगभग 12 बजे तक बाधित रही, जो दोपहर बाद सवा बारह बजे तक बहाल हो सकी।
नाहन
बाक्स…
ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर उफान पर
जमटा (सिरमौर)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जमटा भी दिन के समय तापमान आग उगल रहा है। यहां कामकाजी लोग तथा स्कूली बच्चे दोपहर के समय ठंडा पानी पीने के लिए ठंडे स्रोतों की ओर जा रहे हैं। वहीं महीपुर, धगेड़ा, कून, रामाधौण, आरवाली के अलावा शंभूवाला, हरिपुर खोल व कोलर सहित कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल बुरा है।
फोटो
बाक्स….
फीडर एक की मरम्मत थी आवश्यक: एसडीओ
नाहन (सिरमौर)। मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के एसडीओ आरके शर्मा के अनुसार विभाग के फीडर-1 में मरम्मत आवश्यक थी। इस दौरान सप्लाई निरंतर रखने के लिए बिजली कुछ घंटों तक बंद रखनी पड़ी। एसडीओ ने बताया कि बिजली का कोई संकट नहीं है। शहर में बिजली आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी।
