
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला उपमंडल मई-जून के तहत हर जिले में लगभग 500 के करीब ग्रामीण कैरियर एजेटों की नियुक्ति कर रहा है। शिमला मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सत पाल भानू ने बताया कि शिमला मंडल राज्य के ग्रामीण बेरोजगारों के लिए रूरल कैरियर एजेंट की नौकरी देगा जिसमें शिक्षित युवाओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि चयन हो जाने पर युवाओं को पहले दो वर्षों में प्रतिमाह 1500 तथा 1200 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आकर्षण कमीशन एवं बोनस भी प्रदान किया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इन युवा एजेंटों के लिए कार, स्कूटर, मोटर साइकिल, दूरभाष तथा मकान आदि के लिए कम दरों में अग्रिम राशि देने का भी प्रावधान किया जाएगा।
शिमला मंडल प्रबंधक सतपाल भानू ने बताया कि जून 2013 को 18 वर्ष पूर्ण करने वालों तथा 35 वर्ष से कम युवा इसके लिए अपने नजदीकी भारतीय बीमा निगम के कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। सभी इच्छुक युवा इसके लिए 30 मई तक अपना आवेदन जमा करवाएं।
