छोलतू को हराकर निचार बना चैंपियन

सांगला (किन्नौर)। आठ दिवसीय रमेश नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार निचार चैंपियन बना। निचार ने फाइनल मुकाबले में फ्रेंडस इलेवन छोलतू को शिकस्त देकर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता के आखिरी मैच में छोलतू ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवरों में 117 रन बनाए। संघर्षपूर्ण मुकाबले में निचार की टीम ने निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में पूनंग बूथ के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने विजेताओं को सम्मानित किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को साढ़े बारह हजार रुपये दिए गए। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लवली निचार को मैन आफ दी सीरीज और संजय चौहान को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने आयोजक युवक मंडल पूनंग को दस हजार हजार रुपये दिए। इस अवसर पर युवक मंडल अध्यक्ष दीपक नेगी, सचिव दिनेश नेगी, कोषाध्यक्ष राकेश नेगी, महिला मंडल उपाध्यक्ष संतोष नेगी, ग्राम पंचायत उपप्रधान पूनंग अजीत नेगी, विक्की नेगी, राजेंद्र नेगी, भूपेंद्र नेगी, दौलतपति नेगी, अशोक नेगी, जमना नेगी, राजकुमार नेगी, जमना नेगी, मंजीत नेगी, नरेंद्र नेगी, विनोद देवी, कमला देवी, विजय नेगी, उमा नेगी, सुनील नेगी, शेष नेगी तथा धनवीर नेगी मौजूद थे।

Related posts