
मुंबई: बॉलीवुड में कभी दबंग स्टार सलमान खान की आवाज कहे जाने वाले संगीतकार एसपी बाला सुब्रह्मण्यम अब किंग शाहरुख खान की आवाज बनने जा रहे है।
मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन साजन जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों में सलमान खान के लिए गायन कर चुके बाला सुब्रह्मण्यम बॉलीवुड में एक बार फिर से अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे है। बाला सुब्रह्मण्यम, चेन्नई एक्सप्रेस में करने जा रहे है।
वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में एक टाइटल गीत गाने जा रहे है। बताया जाता है कि इस फिल्म में टाइटल गाने के लिए उनके चयन के पीछे संगीतकार जोडी विशाल, शेखर का आइडिया था। महज दो घंटे में उन्होंने इसकी रिकार्डिंग कंपलीट कर दी।
