आधार नंबर नहीं तो वजीफा भी नहीं

बिलासपुर। आधार कार्ड के बिना अब सब्सिडी और गैस सिलेंडर ही नहीं बल्कि शिक्षा विभाग के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए भी आधार नंबर जरूरी कर दिया है। आधार नंबर के बिना न तो छात्रवृत्ति मिलेगी और न ही अन्य सुविधाएं। शिक्षा विभाग के इस फरमान से लोगों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने अपने स्तर पर भी विद्यार्थियों को आधार नंबर बनवाने के लिए प्रेरित करने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए जिला सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र सरकार ने अब सब्सिडी की राशि सीधा लोगों के खाते में डालने का ऐलान किया है। वहीं, शिक्षा विभाग द्वारा मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का फायदा भी आधार नंबर के बिना नहीं मिल सकेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को आधार नंबर बनाने होंगे। जिला शिक्षा उप निदेशक उच्च वीर सिंह ने जिला भर के सभी प्रधानाचार्यों को इस बारे निर्देश जारी किए हैं। 28 नवंबर से जिला में आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, वह इस बार जरूर बनवा लें। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को भी इस बारे बच्चों को प्रेेरित करने की अपील की है। आधार कार्ड की प्रतिलिपि कार्यालय में जमा करवाने के बाद ही छात्रवृत्ति का विद्यार्थियोें को फायदा मिल सकेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी इस बारे कदम उठाने की अपील की है।

Related posts

Leave a Comment