
पुणे: आमर्स एक्ट के तहत सजा काट रहे बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त को मुंबई की आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवदा जेल में शिफ्ट किया गया है। जहां उन्हें बिल्ला नंबर 16656 दिया गया है।
गौरतलब है कि यह वहीं जेल है जहां राष्ट्रपति महात्मा गांधी को आजादी की लड़ाई के दौरान कैदी बनाकर रखा गया था। सूचना मिली है कि सजंय को अलग बैरक में रखा गया है, इसके पीछे सुरक्षा कारण बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस बात पर विचार हो रहा है कि अभिनेता को किस प्रकार का कार्य करने के लिए दिया जाए।
संजय ने मुन्नाभाई एम.बी.बी.एस’ और ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ फिल्में की है जिसमें संजय गांधीगिरी का सहारा लिया था। लगता है जेल में संजू गांधीगिरी करने चल पड़े हैं।
