
त्रिपोली: लेबनान के उत्तरी हिस्से में सुन्नी और अलावितेस समुदायों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में 30 लोग मारे गए हैं। बीते छह दिनों से तटीय शहर त्रिपोली में दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो रहा है। इनमें ग्रेनेड, मोर्टार और मशीनगनों का इस्तेमाल किया गया। ज्यादातर हिंसा सुन्नी बाब इल-तेबानेह जिले में हुई।
यहां के अधिकांश लोग सीरिया में बशर अल असद शासन को हटाने के लिए लड़ रहे विद्रोहियों का समर्थन कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि बीते रविवार से आरंभ हुई हिंसा में कम से कम 204 लोग घायल भी हुए हैं। गुरुवार को सबसे अधिक 11 लोग मारे गए हैं।
