भाजपा ने किया कांग्रेस के विरुद्ध ऐलान ए जंग

भाजपा ने किया कांग्रेस के विरुद्ध ऐलान ए जंग

लुधियाना: कांग्रेस की अगवाई में केन्द्र सरकार के मंत्रियों द्वारा किये जा रहे बड़े बड़े घपले व देश को अलग अलग करने वाली कार्रवाईयां से चिंतित भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोष प्रदर्शन करने के लिए 1 जून को सूह देश में बड़े स्तर पर गिरफतारियां देने के लिए तैयार कार्यक्रम में आज रेरू साहिब रोड लोहारा स्थित लोभाजपा मंडल डाबा हारा के प्रधान निर्मल सिंह पाबला की अगवाई में विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला महामंत्री रमेश शमा, जिला महासचिव रजनीश धीमान, एस.सी. मोर्चा के प्रधान बलविन्द्र सिंह ङ्क्षबदर विशेष तौर पर शामिल हुए। संबोधित करते हुए श्री धीमान व निर्मल पाबला ने केन्द्र की सत्ता पर कब्जाधारियों को अंग्रेज बताते हुए कहा कि जब तक भारत वासियों को इनके जुल्म व घोटालों का पर्दाफाश नहीं हो जाता, भाजपा वर्कर आराम से नहीं बैठेंगे।

इस अवसर पर लक्की चोपड़ा, बलविन्द्र सिंह, जगदीश यादव, हरदीप सिंह, जागीर सिंह, जतिन्द्र सिंह, भूपिन्द्र सिंह, ईशर नगर, अजीत सिंह, वरिन्द्र सिंह, रिंकू, मोंटी, तेजपाल सिंह आदि हाजिर थे।

Related posts