सड़क हादसे में महिला की मौत

सांगला (किन्नौर)। जिले के रल्ली में कार ढांक में गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि, महिला के पति को गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जेपी अस्पताल छोलतू में भरती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रल्ली निवासी केशव सिंह शनिवार को जब गाड़ी मोड़ रहे थे तो अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी ढांक में गिर गई। इस वाहन में केशव के साथ उनकी पत्नी अनीता देवी भी सवार थीं। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जब 108 एंबुलेंस में जेपी के छोलतू अस्पताल ले जाया जा रहा था तो महिला ने रास्ते में दम तोड़ लिया। रिकांगपिओ पुलिस थाना प्रभारी योदा राम ने सड़क हादसे में महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल केशव सिंह की हालत उपचार के बाद खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति और पत्नी रल्ली में ही अपने किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में मौत होने पर शोक जताने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है।

Related posts