
सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने कान फिल्म महोत्सव के ‘अमेरिकन फाउंडेशन फॉर एड्स रिसर्च सिनेमा अगेंस्ट एड्स गाला’ में भारतीय डिजायनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक के परिधान से चमक बिखेरी।
पेरिस ने इस दौरान गुलाबी रंग का लम्बा गाउन पहन रखा था जिसके नीचे पंख लगे हुए थे। दोनों डिजायनरों ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, ‘‘पेरिस को हमेशा हमारे परिधान पसंद आते हैं और हमने पहले भी उनके लिए काम किया है। वह इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।’’
फाल्गुनी और शेन ने मैडोना, लेडी गागा, ब्रिटनी स्पीयर्स, केटी पेरी, निकोल शेर्जिंगर, रिहाना, जेनिफर लोपेज और किम कार्डेशियन जैसी हस्तियों के लिए कपड़े डिजायन किए हैं।
