
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्टनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान और दबंग स्टार सलमान खान लगभग 20 वर्ष बाद सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरने वाले है।
बॉलीवुड में चर्चा है कि राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो में सलमान खान और आमिर खान को कैमियो करने के लिए राजी कर लिया है। बताया जाता है इस फिल्म में सलमान खान अपना रियल लाइफ किरदार निभा रहे है जहां इलियाना डिक्रूज, सलमान की फैन है।
फटा पोस्टर निकला हीरो में शाहिद कपूर, इलियाना डिक्रूज, पदमिनी कोल्हापुरी की मुख्य भूमिका है। सलमान और आमिर की तरह ही नरगिस फाखरी भी इस फिल्म में कैमियो करती नजर आयेंगी।
उल्लेखनीय है कि आमिर और सलमान इसके पूर्व राजकुमार संतोषी की ही वर्ष 1994 में प्रदशि4त सुपरहिट फिल्म ..अंदाज अपना अपना में काम कर चुके है। अंदाज अपना अपना में सलमान और आमिर की सुपरहिट जोड़ी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। इसके अलावा सलमान ने संतोषी की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में भी कैमियो किया था। फटा पोस्टर निकला हीरो 20 सितंबर को प्रदर्शित होगी।
