
मंडी। जोगिंद्रनगर के डाकघर द्राहल के बाहली गांव निवासी संवारू राम के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस पुत्र पर परिवार को पालने की जिम्मेवारी थी, वही आज जिंदगी की जंग लड़ रहा है। पिता संवारू राम की जेब में फूटी कौड़ी नहीं है और बेटे की दोनों किडनियां फेल हैं। जवान बेटा अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन अत्यंत निर्धन यह परिवार उसका इलाज करवाने में असमर्थ है। संवारू राम अपने बेटे कश्मीर सिंह के इलाज पर जमा सारी पूंजी लुटा चुके हैं। छोटे अस्पताल से लेकर बड़े अस्पताल तक सभी इलाज को हामी तो भर रहे हैं, लेकिन कश्मीर सिंह के इलाज के लिए लाखो की दरकार है। कश्मीर का आईजीएमसी शिमला में इलाज चलना है। मगर, जेब में फूटी कोड़ी न होने के कारण संवारू राम जिगर के टुकड़े को घर ले आया है। मदद के लिए हाथ उठें तो उसका इलाज फिर से चल सकता है। संवारू राम को ऐसे ही फरिश्तों का इंतजार है जो उसके बेटे की सांसों को गति देने में मदद कर सकें। संवारू राम ने दानी हाथों से बेटे की जिंदगी के लिए मदद की गुहार लगाई है। दानी सज्जन संवारू राम के मोबाइल नंबर 82628-55391 पर संपर्क कर सकते हैं। सामर्थ्य अनुसार उसके राज्य सहकारी बैंक खाता संख्या 31610102801 पर मदद राशि जमा करवा सकते हैं।
