
बंगाणा (ऊना)। हटली पटियाला गांव से संबंध रखने वाले कुंदन शर्मा को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने स्वर्ण पदक से नवाजा। कुंदन शर्मा को यह मेडल रसायन विज्ञान की एम. फिल में प्रथम स्थान अर्जित करने पर प्रदान किया गया है। कुंदन शर्मा ने इसका श्रेय अपने पिता बिशनदास, माता विनीता शर्मा और बड़े भाई कुंदन शर्मा को दिया है। कुंदन शर्मा वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं और उनके नाम पर पांच अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र भी छप चुके हैं। कुंदन की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रामनाथ शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता विवेक विक्कू, हटली के पूर्व प्रधान सुरेंद्र हटली, डंगोली की पंचायत प्रधान नरेश कुमारी शर्मा, राज कुमार शर्मा, सुदर्शन कुमार, प्रेम लता, रामतीर्थ, राजेश दुबे, हेम लता, राकेश पराशर, सुमन पराशर रायपुर मैदान, ऊना से भूदेव लखनपाल, दीपक शर्मा, वीरेंद्र राणा और आशुतोष लखनपाल ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कुंदन शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
