
रामपुर बुशहर। चिलचिलाती गर्मी की मार ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। रामपुर में पारा 40 डिग्री से पार हो गया है। वहीं, प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में भी तापमान 31 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी दिन में चलना मुश्किल हो गया है। दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से बागवानों की सेब की फसल पर भी संकट खड़ा हो गया है।
लगातार बढ़ रही गर्मी में सूबे के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार रामपुर और आनी में पारा चालीस के पार हो चुका है। जबकि, कल्पा का तापमान भी 26.8 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। इससे साफ है कि इस समय प्रदेश किस तरह तप रहा है। यहीं नहीं, गर्मी के कारण ऊपरी हिमाचल में सेब की फसल पर भी संकट पैदा हो गया है। अगर मौसम इसी प्रकार गर्म रहा तो आने वाली सेब की सफल पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। वहीं, दोपहर के समय बाजार में भी चहल-पहल थम सी गई है। इससे व्यापारियों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ रहा है।
कहां कितना तापमान….
रामपुर 40 डिग्री
भुंतर 39 डिग्री
कल्पा 26.8 डिग्री
शिमला 30.8 डिग्री
सोलन 36 डिग्री
सुंदरनगर 40.1 डिग्री
ऊना 45.2 डिग्री
नाहन 37 डिग्री
मनाली 31.2 डिग्री
