
सांगला(किन्नौर)। जिला में म्यूजिकल ग्रुप की एक युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय घटी जब ग्रुप की दो युवतियां एसजेवीएनएल के नाथपा स्थित विश्राम गृह में ठहरी थी। उसी दौरान वहां पर तैनता कुक ने युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास किया। लेकिन लड़की ने किसी तरह अपने आप को कुक से छुडाने में सफल रही और वहां से भाग खड़ी हुई।
डीएसपी किन्नौर केके वर्धन से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को एसजेवीएनएल द्वारा नाथपा बांध स्थल पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम के लिए एक म्यूजिकल ग्रुप को आमंत्रित किया गया था। जो संस्कृतिक संध्या खत्म होने के बाद एसजेवीएनएल के नाथपा स्थित विश्राम गृह में रात को ठहरे हुए थे। उन्होंने कहा कि निगम के डी ब्लॉक स्थित एक कमरे में सिर्फ युवतियां ही ठहरी हुई थी। जिन्हें अकेला देखते हुए कुक ने रात को कमरे में धावा बोला। ओर उसने कमरे में घुस कर युवतियों से बलात्कार करने का प्रयास किया। युवतियां किसी तरह अपनी जान को बचा कर वहां से बहार चिल्लाते हुए निकली। युवतियां कमरे से बहार निकल कर एसजेवीएनएल की नाथपा कलौनी के बेरियर पर पंहुची। युवतियों ने बेरियर स्थित सुरक्षा गार्डो का इस घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद सुरक्षा गार्डो ने इसकी सूचना पुलिस थाने और म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्क्षा नहीं जाएगा।
