
रामपुर बुशहर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बृजलाल को कैलाश फेडरेशन का निदेशक बनाए जाने से उनके कांग्रेस समर्थक फूले नहीं समा रहे हैं। समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है। इधर, ब्लाक कांग्रेस की ओर से न तो बधाइयां आईं और न ही अन्य प्रतिक्रिया। ब्लाक कांग्रेसियों की इस चुप्पी के पीछे कहीं न कहीं नाराजगी झलक रही है।
बृजलाल भाजपा छोड़कर विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में आए थे। चुनाव में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में मिली करीब नौ हजार वोटों की लीड इस ओर साफ इशारा करती है। कैलाश फेडरेशन में उनको निदेशक बनाया जाना भी इसी का इनाम है। बृजलाल को कैलाश फेडरेशन निदेशक बनाए जाने से उनके समर्थक गदगद हैं और उन्हें इसके लिए बधाई भी दी है। बधाई देने वालों में काशापाट पंचायत के उपप्रधान फूला सिंह, जिप सदस्य रामदासी, पदमा कुमारी, बीडीसी सदस्य जय सिंह, आशा देवी, प्रधान दत्तनगर राजकुमार, अनीता देवी, सरला देवी, आत्माराम, देवेंद्र सिंह ठाकुर, शीला, शिव सिंह, बालक राम, जगदीश, टिक्कम सिंह, मोती लाल, सुनील संगराह, रीता देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, राजेंद्र मेहता, सागर सिंह, कुलदीप, पन्ना लाल, सूरज सिंह, विद्या सिंह, फकीर चंद, बालक राम, गीता देवी, प्रोमिला मेहता, महेंद्र सिंह और शेखर जैन शामिल हैं।
