सुखबीर ने पगड़ी संबंधी आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के आश्वासन का किया स्वागत

सुखबीर ने पगड़ी संबंधी आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के आश्वासन का किया स्वागत

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड के उस आश्वासन का स्वागत किया कि वह अपने यहां कार्यालयों और मोटरसाइकिल चलाते वक्त सिखों को पगड़ी पहनने की इजाजत देने के मुद्दे पर विचार करेंगी।

सुखबीर ने एक बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री का यह आश्वासन शिरोमणि अकाली दल और पूरे सिख समुदाय के संघर्ष के लिये एक अच्छा संकेत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिख समुदाय से संबंध मजबूत करने की दिशा में यह आस्ट्रेलिया की सरकार का एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फ्रांस के राष्ट्रपति पर जोर डालना चाहिये कि वह फ्रांस के स्कूलों पर पगड़ी पहनने पर लगा प्रतिबंध हटायें।

Related posts