पुलिस के खिलाफ फिर नारेबाजी

पुलिस के खिलाफ फिर नारेबाजी
सोलन। कैलाश ठाकुर हत्याकांड के विरोध में बुधवार को भी प्रदर्शन जारी रहा। एसएफआई और सीटू कार्यकर्ताओं ने मिलकर मालरोड पर जिला प्रशासन व पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कमजोर कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने हिमाचल प्रदेश विवि में एक अतिरिक्त फोर्स लगा दी है। वहां पर छात्रों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं आम आदमी के साथ कोई घटना घटती है तो पुलिस चुपचाप देखती रहती है। उन्होंने लोगों से जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की तथा मृतक कैलाश को न्याय दिलाने में मदद की गुहार लगाई। प्रदर्शन के दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी वहां आ पहुंचे तथा उन्होंने भीड़ को तितर-बितर करने का कार्य शुरू कर दिया। इसे देखते हुए कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन बंद कर दिया।

ये रही प्रमुख मांगें
-आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को जिला प्रशासन सुनिश्चित करें।
-हत्याकांड में संलिप्त अधिकारियों पर कार्रवाई हो
-गश्त बढ़ाई जाए
-शराब के ठेके रात के बंद होने चाहिए
-निजी शिक्षण संस्थानों पर पुलिस कंट्रोल हो

ये रहे मौजूद
एसएफआई के अजय भट्टी, मोहित राज, शिवेंद्र, हेमंत, ज्योति ठाकुर, अक्षिता, डीसी रावत, प्रेरणा, नितिन, मोहित वर्मा, संजय, अजय कौशल, अमन व सीटू कार्यकर्ता संजीव, सुभाष जडे़जा, प्यारेलाल वर्मा, रामलाल कौशल और बीना चड्डा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related posts