
बिलासपुर। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन से आधारकार्ड तथा बैंक खाता के बारे रिकार्ड मांगा है। तीन दिन के भीतर स्कूल मुखियाओं को विभाग की ओर से मांगी गई सूचना उपलब्ध करवानी पड़ेगी। निर्धारित समय पर सूचना उपलब्ध नहीं करवाई जाती है तो इसके लिए स्कूल मुखिया उत्तरदायी होंगे। इसके एवज में स्कूल मुखियाओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल मुखियाओं को दिए गए निर्देश के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति से संबधित लड़कियों के लिए आधार कार्ड, जमा खातों को जमा करवाना आवश्यक है। निर्धारित समय अवधि पर ब्यौरा न देने पर स्कूल मुखियाओं पर गाज भी गिर सकती है। समय पर ब्योरा न देने वाले स्कूल मुखियाओं की सूचना शिक्षा निदेशालय शिमला प्रेषित की जाएगी। शिक्षा उप निदेशक कार्यालय बिलासपुर के माध्यम से जिला के स्कूल मुखियाओं को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है। यदि फिर भी किसी भी स्कूल मुखिया को सूचना नहीं मिली हो तो वे भी अपने स्कूलों से संबधित ब्योरा उपलब्ध करवाए। उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि स्कूल मुखियाओं को ब्योरा जमा करवाने संबधी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो स्कूल मुखिया निर्धारित समय पर अपने स्कूल का ब्योरा जमा नहीं करवाता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
