गोल्ड लोन मामले में 12 नामजद

पालमपुर( कांगड़ा)। शहर में स्थित एक प्रतिष्ठित बैंक में हुए गोल्ड लोन के बहुचर्चित घोटाले में पुलिस ने वीरवार को बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। करीब डेढ़ महीने की जांच के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बैंक के एवेल्यूटर समेत 12 ऋणधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में लोन लेने वाले उपभोेक्ताओं ने ही बैंक से नकली सोने के नाम पर धोखाधड़ी की। इसमें बैंक द्वारा अधिकृत एवेल्यूटर ने इन ऋणधारकों का साथ दिया। लगभग डेढ़ माह पहले उजागर हुए इस घोटाले में आरोपियों ने बैंक को करीब 60 लाख रुपए का चूना लगा दिया। बैंक प्रबंधन ने पुुलिस को इस मामले में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने एवेल्यूटर से पूछताछ की। लेेकिन मामले की तह तक पहुंचने के बाद पुलिस ने वीरवार को 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि बैंक अब इन लोगोें से अपनी लोन राशि की रिकवरी कर सकता है। डीएसपी पालमपुर मनमोहन सिंह ने गोल्ड लोन फर्जीवाड़े में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होेंने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

Related posts