26 से रोहतांग का दीदार करेंगे पर्यटक

पलचान (मनाली)। मनाली आने वाले पर्यटकों की रोहतांग में घूमने और बर्फ से खेलने की आस जल्द ही पूरी होने जा रही है। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग को पर्यटकों के लिए 26 मई को खोला जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी ने विनय धीमान ने बताया कि बीआरओ से उन्हें इसकी क्लीयरेंस मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि लाहौल की तरफ आने जाने वाले वाहनों के लिए पहले ही अनुमति दी जा चुकी है। बीआरओ बर्फ हटाने के काम में लगा हुआ था। कार्य में कोई खलल ने पड़े इसके लिए पर्यटक वाहनों को मढ़ी में ही रोका जा रहा था। पीक पर्यटक सीजन के चलते वाहनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होगी इसके लिए टैफिक व्यवस्था को भी चुस्त किया जाएगा। इसके लिए पुलिस के जवानों को मढ़ी या रोहतांग में ही रात को रहने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन मढ़ी और रोहतंाग में 10-10 बीघा जमीन पार्किंग के लिए वन विभाग से मांगेगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार रोहतांग को स्वच्छ रखने के लिए इस बार कड़े कदम उठाए जा रहे हैें। रोहतांग, मढ़ी और आसपास के इलाकों को साफ रखने के लिए 7.40 लाख के टेंडर ठेकेदार को दिए हैं। इन जगहों पर 50 कूड़ादान रखे जा रही है। कूड़ा-कचरा रोजाना मनाली के सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र में लाया जाएगा। प्री फैब्रीकेटिड शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है।

Related posts