
धर्मशाला। बीएसएनएन के चीलगाड़ी स्थित कार्यालय के बाहर फोरम आफ बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बीएसएनएल कर्मियों की सेलरी कम करना उनके साथ धोखा है। वृत्त सचिव तिलक राज ठाकुर, रमेश चंद, अमरजीत सिंह और एस घेई ने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों को 78.2 प्रतिशत सेलरी देने की बजाय 68.2 प्रतिशत सेलरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को दस प्रतिशत कम सेलरी देना उनके परिवारों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जल्द इस समस्या का हल नहीं किया तो बीएसएनएल कर्मचारी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
