बीडीओ समेत तीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

नूरपुर (कांगड़ा)। विनोद आत्महत्या मामले में गिरफ्तार किए गए बीडीओ सुशील चौधरी, अश्वनी शर्मा, इंद्रजीत पठानिया को बुधवार को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद नूरपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस बारे में थाना प्रभारी बृज मोहन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन तीनों आरोपियों को कोर्ट की ओर से 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related posts