27 मई से चुनाव प्रचार में जुटेंगे कर्ण सिंह

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव का बिगुल बजते ही नेता भी सक्रिय हो गए हैं। बंजार विस क्षेत्र के विधायक कर्ण सिंह 27 मई से प्रचार अभियान बंजार क्षेत्र में शुरू करेंगे। कर्ण सिंह बंजार हलके में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांगेेंगे। युवा मतदाताओं की कमान बेटे के हाथ में रहेगी जबकि महिला वर्ग की जिम्मेदारी उनकी पत्नी देखेंगी।
पत्रकार वार्ता में विधायक कर्ण सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए उनकी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने चार माह के कार्यकाल में विकास कार्य की शानदार शुरूआत की है जिसका पार्टी को लोस उप चुनाव में फायदा मिलेगा। बंजार विस क्षेत्र की समस्याओं को पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहा है।

Related posts