मिस शिमला प्रतियोगिता के लिए 38 ने दिया आडिशन

शिमला। समर फेस्टिवल में आयोजित होने वाले मिस शिमला कंपीटिशन के लिए मंगलवार को कालीबाड़ी हाल में आडिशन लिए गए। सुबह ग्यारह से शाम चार बजे के बीच आयोजित आडिशन में 38 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, कद काठी, चाल-ढाल व प्रस्तुति के आधार पर आंकलन किया गया। आडिशन के दौरान फेस आफ द ईयर का खिताब जीत चुकी उजाला राजटा, मिस हिमाचल प्रतियोगिता की टॉप फाइव फाइनलिस्ट रहीं आषिता व भारती कनवाल बतौर निर्णायक मौजूद रहीं। मिस शिमला प्रतियोगिता के कार्यक्रम प्रमुख राजीव अरोड़ा ने बताया कि इंडियन डीवा के सहयोग से आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का हिस्सा है। प्रतियोगिता में मिस शिमला का खिताब जीतने वाली प्रतिभागी को अगस्त में मुंबई में होने वाली मिस यूनिवर्स कंपीटिशन की टॉप 40 प्रतिभागियों में सीधा प्रवेश मिलेगा। समर फेस्टिवल के दौरान चार जून को मिस शिमला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आडिशन में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियाें में से पंद्रह का चयन किया जाएगा जो मिस शिमला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मंगलवार को आडिशन के दौरान अनु वैद्य और ईशा जमालटा ने जोरदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी।

Related posts