दाखिले को नहीं मिला अतिरिक्त समय

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तो घोषित कर दिया गया है। लेकिन इस बार बोर्ड द्वारा छात्रों को दाखिले का अतिरिक्त समय नहीं दिया गया है। हर साल 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 11वीं कक्षा में दाखिला लेने से वंचित रहे छात्रों की सुविधा के लिए 10 दिन तक दाखिला का अतिरिक्त समय मिलता था। इस बार कई छात्रों का यह मौका नहीं मिल पाया। इससे छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
जानकारी के अनुसार 10 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए करीब दस दिन का अतिरिक्त समय मिलता था। इससे जो छात्र किसी कारणवश दाखिला लेने से वंचित रह जाते थे। उसे आसानी से दाखिला मिल जाता था। इस बार यह प्रक्रिया न होने के कारण कई छात्र दाखिले से वंचित रह गए हैं। अब वह दाखिले के लिए स्कूलों के चक्कर काट रहे हैं। इससे अभिभावकों को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताए जा रही है। अभिभावक राकेश कुमार, सोमा देवी, सुनीता देवी, विनोद कुमार, राजेश सहित अन्य ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से मांग की है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दाखिले को अतिरिक्त समय दिया जाए। प्रदेश के स्कूलों में पहली अप्रैल से 10 अप्रैल तक विभिन्न बिना विलंब शुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इससे बाद बोर्ड द्वारा इसे 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक बढ़ाकर विलंब शुल्क के साथ बढ़ा दिया था। उसके बाद बोर्ड ने इसे बढ़ाना उचित नहीं समझा। जिसके चलते अभी प्रदेश में कई छात्र दाखिला लेने के इधर उधर भटक रहे हैं।
शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह नेगी ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दाखिले के लिए दस दिन का समय मिलता था। बोर्ड द्वारा अभी इस बारे में कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं।

Related posts