टुल्लू पंप लगाया तो कार्रवाई

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे क्षेत्रों मेें पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सुधीर सोमवार को दाड़ी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।
उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल स्रोतों का जलस्तर कम हो जाने से जिला के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके निदान के लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को इस समस्या के हल के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था करके लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी का आवंटन उचित ढंग से किया जाए। टुल्लू पंप तथा पेयजल को भवन निर्माण अथवा सिंचाई इत्यादि के लिए इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों को खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि महकमा प्राकृतिक एवं पारंपरिक जलस्रोतों, बावड़ियों, कुओं इत्यादि की साफ-सफाई, उचित रखरखाव व आवश्यक मरम्मत कर क्लोरीनेशन भी की जाए।

Related posts