युवक ने जहर निगला, मौत

रामपुर बुशहर। खनेरी में जहरीला पदार्थ निगलने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक किन्नौर जिले के बटूरी गांव निवासी विजय नेगी (35) ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे तबीयत खराब होने पर परिजन उसे खनेरी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। एसडीपीओ सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया, इसके बारे में पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि युवक एक्स सर्विसमैन था। वह अपनी किसी बीमारी को लेकर परेशान था।

Related posts