सीपीएस रोहित के सम्मान में कार्यक्रम 22 को

कोटखाई (शिमला)। कोटखाई जुब्बल नावर कांग्रेस सीपीएस रोहित ठाकुर के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करेगी। 22 मई को कोटखाई में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को हुई बैठक में कांग्रेसियों ने यह निर्णय लिया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक रोहित को सीपीएस बनाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र का हार्दिक आभार जताया गया। कहा कि मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र को सम्मान दिया है। सम्मान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेसी समेत आम लोग शरीक होंगे। इस बैठक में जिला कांग्रेस ग्रामीण के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य देविंद्र नेगी, कंवर मदन, प्रकाश जदैईक, प्रकाश पूर्टा, पूूर्व प्रधान जगदीश चौहान, बीडीसी सदस्य राकेश चौहान, पूर्व प्रधान राजेंद्र बेक्टा, केशव शास्त्री, दयाल चौहान, मस्त राम चौहान, जतिंद्र भिमटा, पूर्व प्रधान देविंद्र सावंत, रमेश सावंत, प्रताप चौहान, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम कंवर, बालानंद चंदेल, प्रेम ठाकुर, रोशन लाल, श्याम लाल ओमटा आदि मौजूद थे।

Related posts