केसीएस पद को लेकर उपजा विवाद

नाहन (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक पाठशाला झील बांका बाड़ा में एसएमसी की बैठक आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों एवं एसएमसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में स्कूल में रिक्त पड़े केसीएस पद पर किसी और व्यक्ति की नियुक्ति का विरोध किया गया। एसएमसी प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि कमेटी सदस्य एवं झील बांका बाड़ा के लोगों ने इस नियुक्ति को लेकर रोष है। इनका कहना है कि इस पद पर किसी विधवा, भूमिहीन और अपंग को लगाया जाए। जबकि नियुक्त किए गए व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है तथा वह किसी निजी कंपनी व अन्य जगहों पर भी काम कर सकते हैं। इस पद के लिए अपंग, भूमिहीन, विधवा और जिन लोगों ने स्कूल के लिए जमीन दान में दी है, वही पात्र है। विरोध करने वालों में सतिंद्र सिंह, सरोज बाला, राकेश कुमार, मुलताल सिंह, गीता देवी, जगवीर सिंह, धनवीर सिंह, प्रदीप, स्वरूप सिंह, राजेंद्र सिंह, निर्मला देवी, रणदीप सिंह, नरेंद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह आदि शामिल हैं।

Related posts