ठेकेदार पर दुर्व्यवहार का आरोप

पांवटा साहिब (सिरमौर)। आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने एक ठेकेदार पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बारे में अधिशासी अभियंता पांवटा को भी शिकायत पत्र दिया है। जिसमें ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
आईपीएच विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी बलवीर सिंह ने बताया कि वह सब डिवीजन पांवटा कार्यालय में कार्यरत है। दोपहर को एक ठेकेदार ने कार्यालय में पहुंचने पर पानी मांगा। पानी का गिलास टेबल पर रख दिया। इसके बाद ठेकेदार ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद गुस्से में हाथापाई का प्रयास किया। साथ खड़े विभाग के एक चालक ने बीच बचाव किया। बलवीर सिंह के अनुसार ठेकेदार ने गाली गलौज कर धमकाया भी। इस बारे में विभाग के अधिशासी अभियंता को अवगत करवाया गया है। उधर, आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता देवानंद पुंडीर ने कहा कि दोनों पक्षों में बहस की शिकायत मिली है। दोनों में आपसी समझौते के लिए बातचीत चल रही है।

Related posts