नौनिहालों ने रैलियां निकाल किया जागरूक

राजगढ़ (सिरमौर) । ट्रिपल राइडिंग के अभियान में स्कूली बच्चे भी शामिल हो गए हैं। शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर लोगों को ट्रिपल राइडिंग के खतरों, तेज रफ्तार से दोपहिया वाहन दौड़ाने और बगैर हेलमेट दो पहिया पर सवारी करने विसंगतियों के प्रति जागरूक किया।
शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के बच्चों व अध्यापकों की रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और बाजार, पुराने बस अड्डे से होते हुए नए बस अड्डे पर जाकर समाप्त हुई।
शंकर विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चन्द शर्मा ने बताया कि स्कूल हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहा है। वह राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अलावा अन्य सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है जैसे कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और अब ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ रैली निकाल कर अभियान में हिस्सेदारी निभाना।
बाक्स————————–
अभियान सराहनीय
रैली में भाग लेने वाले दसवीं कक्षा के छात्र अमित शर्मा, सोनिया सूद व पूजा शर्मा ने अमर उजाला के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बाइक पर बिना हेलमेट चलना और तीन लोगों की सवारी खतरनाक होती है। ऐसा कर लोग मौत को निमंत्रण दे रहे होते हैं। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
बाक्स————————–
पुलिस करेगी कड़ी कार्रवाई: डीएसपी
डीएसपी भूपेन्द्र बरागटा ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है। पुलिस राजगढ़ में तेज वाहन चलाने वालों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने व अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
बाक्स————————–
मानव सरोकार को समझता है अमर उजाला: प्रिंसिपल शर्मा
शंकर विद्या निकेतन स्कूल के संस्थापक एंव प्रधानाचार्य रमेश चन्द शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने मानव सरोकार को समझते हुए जो ट्रिपल राइडिंग के खिलाफ अभियान चलाया है वह नि:संदेह सराहनीय है।

Related posts