कालका से शिमला जाने के लिए नहीं होगी ‘वेटिंग’

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर करने वाले यात्रियों को अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अब हॉलीडे स्पेशल ट्रेन में सफर करेंगे।

ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते रेलवे प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। मौजूदा समय में शिवालिक एक्सप्रेस (52451) तथा हिमालयन क्वीन (52455) ट्रेनों की बुकिंग की जा रही है।

इसमें प्रतिदिन 70 से 100 यात्री वेटिंग में चल रहे हैं। शिवालिक एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे व हिमालयन क्वीन दोपहर 12:10 बजे कालका से शिमला के लिए चलती है।

इन दोनों ट्रेनों के बाद हॉलीडे स्पेशल चलाई जा रही है। इन ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट को हॉली डे स्पेशल में भेजने का प्रावधान किया गया है।

इसकी पुष्टि शिमला रेलवे स्टेशन के वाणिज्य निरीक्षक अमर ठाकुर ने की।

हिमालयन क्वीन को किया चेयर क्लास

पर्यटकों की बढ़ती तादाद के चलते दोपहर 12:10 पर चलने वाली हिमालयन क्वीन को चेयर क्लास कर दिया गया है। इससे पहले इसमें पांच डिब्बे चेयर क्लास तथा दो डिब्बे सामान्य थे।

सामान्य डिब्बे अब हटा दिए गए हैं। इस ट्रेन की बुकिंग में रोजाना 100 से अधिक यात्री वेंटिग में चल रहे हैं।

गाड़ी का नाम——–चलने का समय—–पहुंचने का समय———गाड़ी नंबर———किराया

होली डे स्पेशल—————12:30—————-19:00——————–02453————–20 रुपए

Related posts