समैला पंचायत की प्रधान बर्खास्त

मंडी। गोपालपुर विकास खंड की समैला पंचायत की प्रधान के पति का सरकारी भूमि पर कब्जा होने के कारण उन्हें बर्खास्त किया गया है। जिला उपायुक्त देवेश कुमार की ओर से गत मंगलवार को आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रधान को पंचायत के अभिलेख, धनराशि व चल-अचल संपत्ति को तुरंत पंचायत सचिव व सहायक को सौंपने के आदेश दिए गए हैं।
समैला पंचायत की प्रधान जोगिंद्रा देवी के पति रणजीत सिंह ने सरकारी भूमि पर किए अवैध कब्जे को नियमित करने के लिए आवेदन किया था। इस पर कांता देवी ने याचिका दायर कर प्रधान के चुनाव को चुनौती दी थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए उपायुक्त देवेश कुमार ने पंचायत प्रधान जोगिंद्रा देवी को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।
अवैध कब्जे को लेकर पंचायत प्रधान को प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 (संशोधित) की धारा 131 के प्रावधानों के अंतर्गत पद रिक्त करने के बारे में 21 अप्रैल 2013 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। पंचायत प्रधान की ओर से पांच अप्रैल 2013 को प्राप्त जवाब की समीक्षा करने पर उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से पंचायत प्रधान को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आदेश में प्रधान को पंचायत अभिलेख, धनरािश, चल-अचल संपत्ति पंचायत सचिव व सहायक को सौंपने के आदेश दिए हैं

Related posts