विक्रम महासचिव, वंशी उप प्रधान नियुक्त

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ की ओर से अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में अर्थशास्त्र प्रवक्ता विक्रम चंद वर्मा को महासचिव, डंगार स्कूल के कामर्स प्रवक्ता संजीव शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, रावमापा घंडीर के वंशी राम, भाखड़ा के रणजीत गौतम को उपप्रधान, दसलेहड़ा के हंसराज शर्मा को मुख्य संरक्षक, तल्याणा के रमेश चंद सांख्यान को वित्त सचिव, बरठीं के सदाराम शर्मा को सहायक सचिव, स्वाहण के राजकुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, घराण के परसराम लोहिया को लेखाकार, मरहाणा स्कूल की भावना कुमारी को महिला विंग की अध्यक्ष, रावमापा मोरसिंघी की आशा जोशी को उपाध्यक्ष, रावमापा बरोटा की शीला कुमारी को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए धीमान ने कहा कि प्राध्यापकों की समस्याओं के समाधान का पुरजोर प्रयास किया जाएगा। शेष कार्यकारिणी का विस्तार भी शीघ्र कर दिया जाएगा। नव नियुक्त महासचिव विक्रम चंद वर्मा ने बताया कि पदोन्नत प्राध्यापकों की विभिन्न मांगों जिनमें 4-9-14 वर्ष के टाइम स्केल का सेवा लाभ को जनवरी, 2006 से जारी करना, सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने, 26 अप्रैल, 2010 के बाद पदोन्नत हुए प्रवक्ताओं के भर्ती एवं पदोन्नत नियमों में संशोधन करने, आपशन की शर्त वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर पदोन्नत प्राध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान धीमान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर इन समस्याओं को सुलझाने का पूरा प्रयत्न करेगा। इस मौके पर नंद लाल शर्मा, अनिल गौतम, अश्वनी कुमार, देशराज, चंद्रशेखर, विजय कुमार भाटिया, भाग सिंह धीमान, सतीश कुमार, सुरेश कुमार शर्मा, सुखदेव धीमान सहित अनेक प्रवक्ताओं ने भाग लिया।

Related posts