
बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के विदेश दौरे के दौरान संधि हस्ताक्षर करने समय राष्ट्रीय ध्वज उल्टा होने पर भाजपा महिला मोरचा ने कड़ी आपत्ति जताई है। महिला मोरचा का कहना है कि केंद्रीय मंत्री को तुरंत प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ देश की जनता से भी माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा महिला मोरचा की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा ठाकुर, जिला अध्यक्ष शीतल भारद्वाज, महामंत्री संतोष भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भावना लुंबा, उपाध्यक्ष शीतल भारद्वाज, अंजु राणा, सदर महिला मोर्चा सदस्य प्रोमिला चंदेल, ऊषा किरण, आशा ठाकुर, फूंला देवी, मीना वशिष्ट सहित अन्य ने कहा कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि केंद्रीय मंत्री को पता नहीं चला कि राष्ट्रीय ध्वज सीधा लगा है या उल्टा। उन्होंने कहा कि इस बात का पता जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चलेगा तो देश की फजीहत होगी। फेसबुक पर इस तस्वीर को विभिन्न लोगों द्वारा शेयर किया जा चुका है। स्वाभाविक है कि यह बात दूसरे देशों तक फेस बुक के माध्यम से आसानी से पहुंच चुकी है। इस मामले ने देश की छवि को खराब किया है। इसके चलते केंद्रीय नेतृत्व को इस मामले को गंभीरता से लेकर उचित कारवाई करनी चाहिए।
